फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दोस्त के साथ होटल के कमरे में पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को दोस्त के साथ होटल के कमरे में पकड़वाया
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल के कमरा नंबर 110 में 11 बजे छापामारी करके बदायूं के स्कूल की शादीशुदा शिक्षिका को उसके दोस्त के साथ पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के पति की शिकायत पर छापामारी की थी। पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। पुलिस हिरासत में आने के बाद पत्नी ने कोतवाली में हंगामा किया। पति ने पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर सौंप दी। पुलिस ने देर शाम शिक्षिका के दोस्त के खिलाफ शांतिभंग का चालान करके जेल भेज दिया, जबकि शिक्षिका को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस महकमे में सीसीटीएनएस में नौकरी कर चुके वीरसावरकर नगर निवासी युवक की शादी 15 जुलाई 2016 में बदायूं के बिनावर निवासी युवती से हुई थी। शिक्षिका मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है और बदायूं के एक जूनियर हाई स्कूल में शिक्षिका है। पति के मुताबिक शादी के बाद ही उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी। पति अगर कभी मोबाइल देखे तो वह झगड़ जाती थी। पत्नी की इन्हीं हरकतों को देखकर पति को शक हो गया। पति का आरोप है कि शादी के बाद भी वह ज्यादातर बदायूं में रहती थी। वह दो दिन पहले बरेली आई थी। पत्नी के मैसेज देखकर ही उसे शनिवार को प्रेमी के साथ होटल में मुलाकात का पता चला था और उसने छापा डलवाया।
विज्ञापन


मोबाइल हैक करके पढ़े पत्नी के मैसेज
पति ने शादी के बाद पत्नी के सीयूजी कनेक्शन के बिल में तीन नंबरों पर लंबी बातचीत हो रही थी। पति ने एक दिन मोबाइल देखा तो एक चैटिंग पूरी डिलीट की गई थी। उसने पत्नी के मोबाइल को हैक किया था। अब वह पत्नी के मैसेज को पढ़ने लगा। मैसेज के जरिये उसको अवैध संबंधों की जानकारी हुई। मैसेज में पत्नी के अपने आशिक से लंबी बातचीत होती थी।



पति ने रचा लखनऊ जाने का नाटक
पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति ने भी नाटक किया। ऑफिस का काम बताकर वह दो दिन पहले लखनऊ चला गया। वहां इंद्रानगर में अपनी मौसी के घर पर रूक गया, लेकिन शुक्रवार रात को ट्रेन से बरेली वापस आ गया। उसने पत्नी से पूरी बात छुपाकर रखी, ताकि वह अपने दोस्त से मिलने पहुंचे और वह पकड़ सके।

शादी नहीं डील थी, पति पर नपुंसक होने का आरोप
पत्नी ने कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पति नपुंसक हैं। उनकी शादी एक डील के तहत हुई। पत्नी के मुताबिक वह डिप्रेशन की दवायें लेती है। दोनों के बीच तय हुआ था कि एक दूसरे की कमजोरी के साथ स्वीकार करेंगे। शादी के बाद उन्हें छह महीने का बेटा है। पत्नी के अनुसार यह बच्चा भी टेस्ट ट्यूब तकनीक से हुआ था।

जेवर दिखाकर बोली लगाने गई थी क्रिकेट पर सट्टा
पत्नी ने पर्स खोलकर जेवर दिखाते हुए खुलासा किया कि उसको क्रिकेट पर सट्टा लगाने का शौक है। वह होटल के कमरे में सटोरिये से मिलकर भारत पाकिस्तान के फाइनल मैच पर सट्टा लगाने के लिए पहुंची थी। उसने बताया कि वह काफी पैसा हार चुकी है। बाद में उसने कहा कि सटोरिया उसका ब्वाय फ्रैंड हैं।

मैं तो नौवीं कक्षा से जानता हूं
होटल के कमरे से पकड़े गए सत्येंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नगला जिला बदायूं के मुताबिक शिक्षिका बदायूं के साहूकारा मोहल्ला में रहती थी। सत्येंद्र उसको नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान से जानता था। उसने बताया कि उसके संबंध पति से ठीक नहीं चल रहे थे, इसलिए वह मिलने आई थी। सत्येंद्र ने सट्टा कारोबार से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



शिक्षिका को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके दोस्त का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। वहीं होटल वाले की भी जांच की जा रही है कि उसने दोनों की आईडी ली थी या नहीं।
- रोहित सिंह सचवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें