फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल तीन हजार रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेक बाउंस के केस में जमानत दिलाने के नाम पर मांग रहा था पैसे
विज्ञापन

- दस हजार रुपये मांग रहा था, सौदा छह हजार में तय हुआ था
- तीन हजार पहले ले चुका था, विजिलेंस कर रही है जांच

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सोहाना थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक व्यक्ति को चेक बाउंस के मामले में जमानत दिलाने के बदले तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी को विजिलेंस की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ सेक्टर-70 की मार्केट से काबू किया है। आरोपी पर प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस संबंधी विजिलेंस को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव दुबली गुरजीत सिंह ने शिकायत दी थी।
जानकारी के मुताबिक इस संबंधी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका एक केस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में चल रहा है। इस केस में हेड कांस्टेबल तामिल आफिसर के पद पर है। आरोपी इस केस में उसे जमानत दिलाने में मदद के लिस दस हजार रुपये की मांग की थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता छह हजार रुपये में हुआ था। आरोपी कांस्टेबल ने तीन हजार रुपये गत दिवस ही शिकायतकर्ता से ले लिए थे। जबकि तीन हजार रुपये लेने के लिए शुक्रवार को डील तय हुई थी। इसी बीच पीड़ित ने इस बारे में विजिलेंस को सूचित कर दिया। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी आरोपी व उसकी पत्नी हो चुके हैं सस्पेंड
आरोपी हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी पर पहले भी धोखाधड़ी केस दर्ज है। दोनों को फरवरी में डिसमिस किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर इन्हें बहाल किया गया था। विजिलेंस द्वारा मामले की मांग की जा रही है। ताकि आरोपी के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें