फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने लगाया सुसराल वालों पर आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। संदिग्ध हालात में नवविवाहिता द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतका ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि मृतका के परिवार वाले ससुराल वालों पर शक जता रहे हैं। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर में रहले विवाहिता सरिता रानी (32) ने रविवार को सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद मृतका का पति किशोर व अन्य लोग पुलिस को सूचित करने की बजाए मृतकों को सेक्टर-16 अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को इस मामले बारे करीब ढाई घंटे के बाद पता चला। इसके बाद परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंच गए। मृतका के भाई राकेश ने बताया कि उनको सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी बड़ी बहन अनीता का फोन आया। उसने बताया कि सरिता नेेेे सुसाइड कर लिया है। परंतु उनको यकीन नहीं आया और उन्होंने तुरंत अपने रिश्तेदार को नयागांव में फोन किया। उन्होंने भी पूरा पता किया और उसको फोन किया। इसके बाद वह अपने माता पिता के साथ अस्पताल पहुंच गया। राकेश ने बताया कि उसकी बहन का विवाह इसी साल अप्रैल माह में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बहन का पति उसे तंग करता व मायके से पैसे लाने की मांग करता था। इसका उसकी बहन ने एक बार उनसे पैसे भी मांगे थे। उन्होंने बताया कि मृतका के ससुराल वालों ने इस मामले बारे उनको सूचित नहीं किया और उनकेे बाहर से मामले बारे पता चला, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपनी बहन के ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि उसकी बहन ने सुबह घर पर सभी को नाश्ता बना कर दिया और साफ सफाई करने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे अपने कमरे में जाकर पंखे से लटक कर अपनी खुदकुशी कर ली। इसके बाद उनको शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। नयागांव पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें