फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूडिशियल अकादमी के सामने पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडिशियल अकादमी के सामने पेड़ से लटका मिला व्यक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत से सटी जूडिशियल अकादमी के सामने रविवार को एक व्यक्ति पेड़ से लगे फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने व्यक्ति को फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीसीआर समेत थाना-36 से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 लाया गया, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया। मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मूल रूप से नेपाल के तुलसीपुर एवं फिलहाल मोहाली के गांव मदनपुर निवासी 35 वर्षीय शंकर योगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शंकर योगी के कपड़ों समेत घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका। पहचान पता लगने के बाद पुलिस ने शंकर योगी के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को मॉर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। शुरूआती पुलिस जांच में पता लगा कि शंकर योगी करीब एक महीना पहले चंडीगढ़ में काम करने के लिए आया था, लेकिन वह कहीं भी स्थायी रूप से काम नहीं कर पा रहा था। पुलिस को पता चला है कि शंकर योगी हर जगह 4-5 दिन काम करने के बाद वहां से चला जाता था। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं था। साथ ही खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें