फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर निकाले लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से उड़ाए 12200 रुपये
विज्ञापन

लालडू। गांव मलकपुर के निकट एक प्राईवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर उससे 12200 रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अवतार सिंह ने बताया कि गांव मलकपुर के निकट एक प्राईवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से कुछ ही दूरी पर इंडियन
ओवरसीज बैंक का एटीएम लगा है। मंगलवार रात 11:35 बजे चोर ने उक्त एटीएम को निशाना बनाते हुए उससे 12200 रुपये निकाल कर ले गए। चोर एटीएम केबिन के अंदर करीब एक घंटा रहा। पुलिस ने बताया कि चोर की गतिविधि एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर पीले रंग का पटका बांधा हुआ है, जो एटीएम केबिन में दाखिल होता है और मशीन से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बैंक मैनेजर योगेश नागरा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें