फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किलो चांदी के गहनों के साथ बस यात्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ किलो चांदी के गहनों के साथ बस यात्री गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जवाहरपुर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
हिमाचल प्रदेश की बस में था सवार, अंबाला से जा रहा था शिमला
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर/डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जवाहरपुर के पास शनिवार रात को पुलिस ने नौ किलो चांदी के गहनों के साथ एक बस यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी इससे जुड़ा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ डीडीआर दर्ज दर्ज कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
डेराबस्सी पुलिस थाने की अतिरिक्त प्रभारी सब-इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि जवाहरपुर के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने हिमाचल प्रदेश की एक बस को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार एक व्यक्ति से 9 किलो चांदी के गहने बरामद हुए, जिसमें पाजेब व कड़े शामिल हैं। आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र मुंशी राम वासी जग्गी कालोनी अंबाला शहर के तौर पर हुई है। यह चांदी के गहने यशपाल अंबाला से अपने गांव जिला शिमला के नैहरवा में ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 अप्रैल को पकड़ा था 26 किलो सोना
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर इससे पहले दो अप्रैल को भी लालडू पुलिस ने 26 किलो सोने की 3 ईंटोें के साथ कार सवार 4 लोगों को काबू किया था। सोने का बाजार मूल्य करीब 8 करोड़ रुपये बताया जा रहा था। वहीं, 3 अप्रैल को हाईवे पर स्थित मैक-डी चौक के पास बस नंबर यूपी-70जीटी-7000 (जिस पर टीपू ट्रांसपोर्ट लिखा हुआ था) को रोककर उसकी पुलिस ने तलाशी ली तो लगेज बॉक्स में दो बोरियों में रखे 54 लाख 90 हजार 530 रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें