फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की रिवाल्वर से लूटा था शराब का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटी गई रिवाल्वर से लूटा था शराब ठेका
विज्ञापन

पुलिस ने शराब ठेके व प्राइवेट बस चालक से लूटी पिस्तौल का मामला सुलझाया
आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड, रिश्ते में जीजा-साला, एसएसपी ने किया खुलासा
आरोपियों से हथियार, नकदी व अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने शाहीमाजरा के ठेके पर गन प्वाइंट पर हुई लूट और लिबड़ा बस के ड्राइवर से लूटे गए हथियार व कारतूसों के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने दारा स्टूडियो के पास से स्पेशल नाके पर बाइक सवार दो आरोपियों को काबू किया। इनकी पहचान सेक्टर-56 चंडीगढ़ निवासी मुकेश व राकेश कुमार निवासी शाहीमाजरा फेज-1 के रूप में हुई जोकि जीजा-साला हैं। आरोपियों से रिवाल्वर 32 बोर समेत चार रोंद बरामद हुए। वहीं, मोटरसाइकिल की डिग्गी से पुलिस ने दस हजार रुपये बरामद किए। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस में वीरवार को इस बारे में जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि 23 फरवरी की रात को उन्होंने बलौंगी पुल के पास से प्राइवेट बस के ड्राइवर जसबीर सिंह से रिवाल्वर व नौ कारतूस छीन लिए थे। इस संबंध में फेज-1 थाने में केस दर्ज है। इसके बाद आरोपी किसी तरह बचते रहे। वहीं, तीन मार्च को उन्होंने शाहीमाजरा के ठेके को निशाना बनाया और लूटी गई रिवाल्वर से फायरिंग कर दस हजार की नकदी लूट ली थी। इस वारदात में तीन लोग शामिल थे।
विज्ञापन

बॉक्स
हत्या के केस में एक आरोपी चल रहा था जमानत पर
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राकेश कुमार व मुकेश कुमार जीजा-साला हैं। राकेश के खिलाफ साल 2007 में थाना सेक्टर-39 चंडीगढ़ में हत्या का केस दर्ज है जिसमें उसे सजा हो चुकी है। वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी की सजा अपील के अधीन पेंडिंग है जबकि फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। वहीं, मुकेश कुमार के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। इसमें चोरी और लूट के केस शामिल हैं। चंडीगढ़ के दो थानों में दर्ज केस में वह भगौड़ा घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
आरोपियों को पुलिस की तरफ से अदालत में पेश किया गया। साथ ही कहा गया कि आरोपियों से पूछताछ की जानी है। अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही कई और केस भी सुलझेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें