फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट पलांट में गैर कानूनी तरीके साथ बछड़े सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट प्लांट में गैरकानूनी तरीके से बछड़े सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज, दो ट्रालों से बड़ी संख्या में बछड़े बरामद
पुलिस मीट प्लांट के प्रबंधकों की भूमिका की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। पुलिस ने गांव बेहड़ा में स्थित मीट प्लांट में भैंसों के बच्चे (बछड़े) सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर दो ट्रालों में भरे भारी मात्रा में बछड़ों के साथ तीन व्यक्तियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान तारिक अहमद मुहल्ला कुरैशियन नजदीक मस्जिद गंगोह जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी मकान नंबर 787 बालाजी नगर डेराबस्सी, शाहरुख निवासी नुकड़ जिला सहारनपुर और विक्की निवासी गांव डबवाली जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी भैंसों के बच्चे ट्रालों में भरकर गांव बेहड़ा नजदीक स्थित फेडरल एग्रो नामक मीट प्लांट में बेचने आ रहे हैं। पुलिस ने छापा मार कर ट्रालों समेत तीन आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तारिक और उसके साथियों, कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने ऐसा करके पशुआं पर अत्याचार करने के नियमों का उल्लंघना की है। जांच कर रही सहायक इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि काबू किए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने 11 मार्च तक आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जांच में मीट प्लांट के अधिकारियों और प्रबंधकों की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि उनकी मिलीभगत हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तस्वीर- पुलिस स्टेशन में खड़ कब्जे में लिया ट्राला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें