फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ नहर के किनारे मिले लड़कियों के फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ नहर के किनारे मिले लड़कियों के फोन
विज्ञापन

खरड़ के नजदीकी गांव से तीन हफ्ते पहले गायब हुई थीं दो लड़कियां
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
तीन हफ्ते पहले खरड़ के नजदीकी गांव त्यूड़ से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। दोनों नाबालिग लड़कियां 26 फरवरी को अपने घरों से भाग गई थीं। खरड़ सदर पुलिस स्टेशन में उनके गायब होने का मामला दर्ज है। लंबी दौड़ धूप और मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस को रविवार को इन लड़कियों के मोबाइल फोन दो युवक से बरामद हुए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। दोनो युवकों ने पुलिस को बताया कि वह नहर के किनारे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। नहर के किनारे गिरे दूध के दो पैकेट देखकर रुक गए। मोटरसाइकिल से उतरकर उन्होंने देखा कि दूध के पैकेटों के निकट ही एक अन्य लिफाफा पड़ा है। युवकों को उस लिफाफे से दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी मिली। युवकों ने मोबाइल से सिम निकालकर उसमें नया सिम डालकर जब फोन चलाया तो पुलिस ने नंबर ट्रेस करके दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस के इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ से लगता है कि उनका घर से भागी लड़कियों से कोई संबंध नहीं है। घर से भागी एक लड़की के पिता ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले घर में खून से लिखा एक पत्र मिला था, जिसे उनकी बेटी के साथ भागी दूसरी लड़की ने लिखा था। इस पत्र में उसने लिखा है कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं। घरवालों के विरोध के कारण दोनों घर से भाग गई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें