फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ल ग्रुप की स्टे लगे 93 बीघे की खरीदफरोख्त की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट की रोक के बावजूद पर्ल्स ग्रुप की 93 बीघे जमीन खरीद की कोशिश
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों के सवालों से बचने को खिसके नायब तहसीलदार
एसडीएम ने दिया जांच का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
डेराबस्सी तहसील में पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों की खरीद फरोख्त पर कोर्ट की रोक के बावजूद करोड़ों की जमीन रजिस्ट्री कराने की कोशिश की गई। लालड़ू नगर पंचायत में करीब पौने दस करोड़ की 93 बीघे जमीन की रजिस्ट्री माल विभाग के रजिस्ट्रार कार्यालय के पकड़ में आने के बावजूद विभाग ने न तो पुलिस बुलाई और न ही खरीद फरोख्त करने वालों की कोई जांच की गई। अफसरों के इस रवैये से माल विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे डेराबस्सी तहसील कॉम्प्लेक्स स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में कुछ लोग दस्तावेज लेकर आए। यह नगर पंचायत लालड़ू के तहत घोलूमाजरा में पड़ती 93 बीघे जमीन थी, जिसका सौदा 9.73 करोड़ रुपये दिखाया गया था। इसके साथ करीब 80 लाख के स्टांप लगे थे। दस्तावेजों के साथ संलग्न फर्द पर कोई नोट नहीं था, लेकिन रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा लिस्ट से खसरा नंबरों का मिलान करने पर लगभग सभी नंबर स्टे वाली जमीन के पाए गए। क्लर्क ने रजिस्ट्री मंजूर करने से इंकार कर दिया तो खरीदार बिना नोटिस वाली फर्द की दुहाई देकर उस पर रजिस्ट्री मंजूर करने का दबाव बनाने लगे। इस पर क्लर्क ने नायब तहसीलदार को दस्तावेज सौंप दिए, लेकिन नायब तहसीलदार का रवैया खरीद फरोख्त करने वालों के पक्ष में दिखा।
विज्ञापन

धोखाधड़ी से हो रही खरीद फरोख्त रजिस्ट्री क्लर्क की पकड़ में आने के बावजूद दस करोड़ रुपये में जमीन खरीदने की कोशिश की गई। इसकी भनक लगते ही कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए और नायब तहसीलदार से रजिस्ट्री के लिए तैयार दस्तावेज दिखाने को कहा। खरीदार व बेचने वालों के नाम पूछे पर नायब तहसीलदार दस्तावेज लाने के बहाने मौके से खिसकने लगे।
विज्ञापन

पता चला है कि रजिस्ट्री जीरकपुर सब तहसील से तैयार कराई गई, इस बारे में नायब तहसीलदार कुछ नहीं बता पाए। उनका इशारा मिलते ही जमीन खरीदने वाली पार्टियंा पहले ही अपने वाहनों में जा बैठीं। फर्द देखकर रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार कर लिए होंगे! सवालों को टालने के प्रयास में यही कहते हुए तेजी से अपनी गाड़ी में जा बैठे। तहसीलदार प्रवीण सिंगला के अनुसार छुट्टी पर होने के कारण मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में एसडीएम परमदीप सिंह ने जांच का भरोसा दिया है।



फोटो कैप्शन = डेराबस्सी के नायब तहसीलदार मीडिया कर्मियों के सवालों को टालते हुए मौके से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें