फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में एसपी की भूमिका की होगी जांच, अदालत में विजिलेंस बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत मामले में अब एसपी की भूमिका की होगी जांच
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी का रिमांड लेने के लिए पुलिस ने दिया तर्क
अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पचास हजार रिश्वत लेते समय विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पकड़े गए फरीदकोट के एसपी के रीडर गुरबिंदरजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत में आरोपी का रिमांड लेने के लिए विजिलेंस ने जज के सामने तर्क दिया कि जो रकम आरोपी ने ली है, वह बहुत बड़ी है। ऐसे में उन्हें कई चीजों की पड़ताल करनी है। साथ ही एसपी मेवा सिंह मल्ली की भूमिका को भी इस दौरान परखा जाएगा। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में कोटकपूूरा निवासी प्रदीप सचदेवा व उसके परिवार की तरफ से शिकायत दी गई थी। उन्होंने बताया था कि उनके खिलाफ पंद्रह लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने उस केस में उनकी पत्नी और बेटे को बाहर करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने विजिलेंस को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस ने पूरी प्लानिंग के तहत ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। विजिलेंस के मुताबिक, इस केस की जांच एसपी डिटेक्टिव मेवा सिंह मल्ली के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि विजिलेंस द्वारा नए साल में पहला केस पुलिस मुलाजिम के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस केस में पुलिस ने कई मजबूत तथ्य जुटाए हैं। ताकि अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पड़े। वहीं, विजिलेंस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी सरकारी विभाग में कोई व्यक्ति उनका काम नहीं करता है। साथ ही काम करने के बदले यदि पैसे की मांग करता है तो इस मामले में उनसे शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें