फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में पहले भी कुछ बच्चों को दिया जा चुका है लालच, अगवा करने की हुई है कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली में डेरा जमाए था गैंग, कुछ और बच्चों को भी अगवा करने की हुई थी कोशिश
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आई बात, कुछ बच्चों ने कहा, उन्हें दिया गया था झांसा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कुराली में बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। इससे पहले भी कुछ बच्चों को चॉकलेट और कुलचे खिलाकर झांसा दिया गया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस की जांच में रविवार को यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
मोहल्ले के कुछ बच्चों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उन्हें भी चॉकलेट और कुलचे खिलाने का प्रयास किया गया था। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें जल्द गिरोह को दबोच लेंगी। हमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इस पूरे आपरेशन की कमान एसएसपी ने खुद संभाली थी।
विज्ञापन


एक घंटे तक कार में घुुमाया, रातभर रखा भूखा
बच्चे ने बताया कि अगवा करने वाला आरोपी अकेला था। वह उसे कार में बैठाकर ले गया और एक घंटे तक कार में घुमाता रहा। बाद में आरोपी बच्चे को किसी अज्ञात जगह पर ले गया, जहां रात भर उसे रखा गया। उसे पूरी रात कुछ भी खाने को नहीं दिया। सुबह भी कुछ नहीं खिलाया।
बच्चे के पिता की हो चुकी है मौत
एसएसपी ने बताया कि बच्चे के पिता की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। बच्चा अपनी मां के साथ रिश्तेदार के पास रह रहा था। बच्चा काफी एक्टिव था। मां से मिलने के बाद बच्चे ने एसएसपी के पैर छूकर उनका शुक्रिया अदा किया।
पहले भी बच्चे हो चुके हैं अगवा
जानकारी के मुताबिक बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह काफी सक्रिय है। कभी यह आशा वर्कर बनकर तो कभी दोस्त बनकर वारदात करता है। कुछ समय पहले गांव बलौंगी में एक नवजन्मे बच्चे को आशा वर्कर अगवा करके ले गई थी। उसने बच्चे की मां को कहा था कि वह दवाई पिलाने ले जा रही है, जिसका आज तक सुराग नहीं लग पाया है। यहीं नहीं कुछ दिन पहले मुंडी खरड़ में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला एक बच्चे को हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जा रही थी।
विज्ञापन


बच्चे को मीडिया से रखा दूर
पुलिस और परिजनों ने बच्चे को मीडिया से दूर रखा है। एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भी बच्चे को मीडिया से बात नहीं करने दी गई। घर पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी बच्चे नहीं मिलने दिया गया।

घटनाक्रम: कब क्या हुआ
9:30 बजे शनिवार रात करीब साढ़े नौ बच्चा अगवा हुआ
10 बजे पुलिस को दी अगवा करने की शिकायत
10:30 बजे: पुलिस की टीमें पहुंचीं कुराली, सीसीटीवी खंगाले
10:30 बजे: रविवार सुबह मांगी घरवालों से फिरौती
11: 45 बच्चे ने अंबाला से अपनी मां को फोन किया
12:30 बजे डीएसपी अंबाला के लिए रवाना हुुए
2 बजे बच्चे को लेकर पुलिस मोहाली पहुंची
5:30 बजे एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बच्चा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें