फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक मौके से फरार
विज्ञापन

ट्रक से 200 पेटी शराब बरामद, लुधियाना नंबर का ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक काबू किया है। ट्रक से 200 पेटी शराब बरामद हुई है। यह शराब राजधानी रम अंग्रेजी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर उसकी वीडियोग्राफी करवाई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एक्साइज एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है ट्रक लुधियाना नंबर का था। इस बारे में आरटीओ दफ्तर से लुधियाना संपर्क किया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस ने शनिवार देर रात ओल्ड सन्नी एन्क्लेव के पास नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ की ओर से एक ट्रक आ रहा है, जिसमें शराब भरा है। ट्रक कई गाड़ियों को टक्कर मारकर आगे बढ़ा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जब ट्रक जंडपुर साइड से आया पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। इस दौरान ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी और नाके पर ट्रक छोड़कर वह भाग गया। उसके साथ एक व्यक्ति और था, वह भी भाग निकला। पुलिस ने जब ट्रक को चेक किया तो उसमें से शराब की 200 पेटियां निकलीं। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज विभाग को सूचित किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मामला नहीं
शराब तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले राजस्थान से एक ट्रक आ था, जो मोहाली से शराब लेकर गया था। उसके पास दस्तावेज नहीं थे। इससे पहले सोहाना पुलिस भी शराब से भरा ट्रक पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें