अजय की हत्या में लाडी-मनी का हाथ तो नहीं
पंचकूला पुलिस से मांगी मीत हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्तौल की फारेंसिक रिपोर्ट
पुलिस को शक-दोनों हत्याकांड में .315 बोर की पिस्तौल का हुआ था इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करीब डेढ़ महीना पहले जीरकपुर स्थित बलटाना में हुई मोबाइल शॉप मालिक अजय जैन की हत्या के तार बाउंसर अमित शर्मा के कातिलों से जुड़ रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या में मनी और लाडी शामिल हो सकते हैं। इसके चलते पुलिस ने मीत हत्याकांड में आरोपियों द्वारा प्रयोग की पिस्टल की फारेंसिक रिपोर्ट पंचकूला पुलिस से मंगवाई है। ताकि इस कहानी से पर्दा उठाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक मोबाइल शॉप मालिक की हत्या में दोनों के शामिल होने होने के पीछे एक मुख्य कारण हत्या में प्रयोग हुई पिस्तौल है। दोनों ही हत्याओं में .315 बोर की पिस्तौल प्रयोग हुई है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि दोनों हत्याओं में गोलियां एक ही पिस्तौल से चली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल शॉप मालिक पर चली गोली का कोई खोखा उन्हें नहीं मिला है।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच में कांट्रैक्ट किलिंग की बात सामने आ रही है। ऐसे में मनी और लाडी के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिक्रयोग है कि अजय जैन की 27 अप्रैल को हत्या हुई थी। जब वह अपने दुकान बंद घर वापस घर जा रहा था। इसमें हमलावर अज्ञात तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। जैन के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां व पेरेंट्स शामिल थे।
कई एंगलों से होगी पूछताछ :
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उनकी तरफ से कई लोगों से पूछताछ की गई। इनमें जैन के करीबी मेंबर शामिल है। इसके अलावा कुछ महिलाओं से भी इस संबंधी पूछताछ की गई है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न एंगलों पर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पावर कट से फेल रहे सीसीटीवी :
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब हत्या हुई थी। उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन वहां पर हत्या के समय पावर कट लगा हुआ था। ऐसे में कैमरे में कोई वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है।