फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने रेप मामले में डीजीपी को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पता पूछने के बहाने कार में बैठाकर महिला कॉल सेंटर कर्मचारी से दुष्कर्म के मामले में शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई नहीं करने के मामले में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही इस मामले में दोषी पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। हालांकि इस मामले में केस दर्ज करने में हुई देरी के लिए एसएसपी मोहाली हरचरन सिंह सिंह भुल्लर ने पहले ही सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जबकि महिला आयोग ने साफ किया है कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा सकती थी। पीड़िता को दो थानों में धक्के तक खाने पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-66 के कॉल सेंटर की महिला मुलाजिम ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बीते मंगलवार को जब वह अपनी ड्यूटी से वापस आ रही थी तब पता पूछने के बहाने आरोपी ने अपनी कार रोकी और जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर गांव संभालकी व नानूमाजरा में सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे वहां से भागकर उसने एक मजदूर के फोन से अपने पति को फोन किया और फेज-11 और सोहाना के थाने में गई लेकिन कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। वह दो दिन तक केस दर्ज कराने के लिए धक्के खाते रही। आयोग की सदस्य सोसो शाइजा ने बताया कि महानिदेशक से दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक थानाधिकारी ने पीड़िता से थाना क्षेत्र को लेकर बहस की और शिकायत नहीं लिखी। शाइजा ने कहा कि जीरो एफआईआर के प्रावधान के बावजूद मामले में पुलिस की उदासीनता और लापरवाही पर महिला आयोग गंभीर है।

अभी तक नहीं हो पाई आरोपी की गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, मामले में अब तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस ने कॉल सेंटर में जाकर मामले की जांच की है। साथ ही रेप पीड़िता की अन्य सहेलियों से भी बातचीत की है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें