फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कर्मियों से लूटे 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा-दयालपुरा लिंक रोड पर वीरवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी देने जा रहे महिंद्रा जीप सवार कर्मचारियों से करीब 40 हजार रुपये और गाड़ी की चाबी लूटकर फरार होग गए। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों को क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

मिलखी गैस एजेंसी के संचालक संजीव सिंगला ने बताया कि वीरवार को एजेंसी के कर्मचारी गुरविंदर और अर्श सिलिंडरों की होम डिलीवरी लेकर नाभा और दयालपुरा गांव के लिए महिंद्रा जीप से गए थे। शाम करीब 4 बजे कर्मचारी नाभा गांव से दयालपुरा जा रहे थे। वे लिंक रोड पर दो तीखे मोड़ों पर पहुंचे, तभी सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गाड़ी के टायर के नीचे कीलें लगी हुई एक लकड़ी फेंकी। इससे गाड़ी पंचर हो गई और बाइक सवारों ने गुरविंदर और अर्श को रोक गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारा और तलवार गर्दन पर रख दी। बदमाश तलवार से मारने की धमकी देकर करीब 40 हजार रुपये के अलावा गुरविंदर और अर्श की जेब से उसका पर्स और जीप की चाबी लूटकर हवा में तलवारें लहराते हुए गांव दयालपुरा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर जिलेभर में मैसेज फ्लैश कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने बताया बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें