फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला के ट्राइसिटी मॉल में काम करने वाला 17 वर्षीय युवक हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में काम करने वाले किशोर का अपहरण, प्रवासियों ने किया घेराव
विज्ञापन

- प्रदर्शन में शरारती तत्वों के शामिल होने की सूचना पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
- मॉल के ओर की पुलिस तैनात, अपहरण का केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला के ट्राइसिटी मॉल में काम करने वाला 17 वर्षीय किशोर शनिवार को लापता हो गया। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दर्ज करवाकर अपने स्तर पर तलाश शुरू की। वहीं, सोमवार को परिजन अन्य लोगों के साथ मॉल के उस बूथ में पहुंच गए जिसमें वह काम करता था। बूथ की मालकिन ने लोगों को अंदर दाखिल होने से इंकार करते हुए बाहर कर दिया। इससे गुस्साए प्रवासी लोगों ने मॉल के बाहर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि रजनेश निवासी पीरमुच्छल्ला ट्राइसिटी प्लाजा में काम करता है, जो शनिवार को काम से छुट्टी करने के बाद घर नहीं पहुंचा। रजनेश के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। सोमवार को अचानक पीरमुच्छल्ला में रहने वाले प्रवासियों ने मॉल का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उन्हें प्रदर्शनकारियों में शरारती तत्व होने की सूचना मिली जो मॉल में तोड़फोड़ करने के इरादे से रोष में शामिल हो गए। पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मॉल का घेराव कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए स्थिति को कंट्रोल किया। कुछ ही देर में इलाके को पूरी तरह से खाली करवाकर मॉल के चारों ओर पुलिस की तैनाती कर दी। सतिंदर सिंह ने बताया कि रजनेश के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है परंतु प्रवासियों की इस हरकत का पुलिस ने सख्त नोटिस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें