फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरमुच्छल्ला में प्लाट को लेकर 2 पक्षों में हुआ आपसी झगड़ा, मारपीट के दौरान मां-बेटा गंभी रूप से हुए घायल..

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मां-बेटा घायल
विज्ञापन

- पीरमुच्छल्ला का है मामला, पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला के शिव नगर में एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरीक सिंह निवासी पंचकूला ने पुलिस को शिकायत दी कि शिव नगर में उसने एक प्लाट खरीदा। नगर काउंसिल से सारी मंजूरियां लेकर वहां निर्माण कार्य शुरू किया। शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले डैनी, डोगरा और नीरज अपने 10 साथियों के साथ उनकी प्रॉपर्टी में आ घुसे, जिन्होंने कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते वे हाथापाई पर उतर आए। मारपीट के दौरान अमरीक और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए जिसके बाद डैनी, डोगरा, नीरज और उनके साथ आए 10 अज्ञात लोगों खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें