फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन के विवाद में चचेरे और ममेरे भाइयों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव नडियाली में जमीन के विवाद में चचेरे और ममेरे भाइयों ने अन्य व्यक्ति के साथ तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में पिता और बेटा दोनों घायल हो गए है, जिन्हें फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस में पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घायल रफीक मोहम्मद निवासी गांव नडियाली ने बताया कि उसके पिता के चार अन्य भाई हैं। सभी के हिस्से की जमीन है, जिसका किराया हर महीने आता है। तीन साल पहले जब उसका चाचा जिंदा था, तब तक जमीन का किराया हर महीने समय पर आता था। परंतु तीन साल पहले चाचा की मौत के बाद केवल छह महीने बाद तक जमीन का किराया आया, इसके बाद चचेरे भाइयों ने किराया देना बंद कर दिया। इस पर पिता रजाक मोहम्मद ने कई बार भतीजों को किराया देने के लिए कहा तो वह उन्हें टाल दिया करते थे। रविवार को जब पिता और तीनों भाई अपनी जमीन पर चचेरे भाइयों से बात करने के लिए गए थे। वहां चचेरे भाइयों ने उसके मामा के तीन लड़के और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों को बुलाया हुआ था। उन्होंने जब बात शुरू की तो उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में रफीक और उसके पिता गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें अन्य भाई वहां से ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें