खरड़। खरड़ फ्लाईओवर पर कोर्ट कांप्लेक्स के सामने हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी गांव सकरूलांपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक हरबंस सिंह खरड़ नगर काउंसिल में काम करता था और मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ गया था। शाम के समय जब हरबंस सिंह चंडीगढ़ से आ रहा था तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिता की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद