कोरोना वायरस से एहतियात बरतने के लिए एक तरफ जहां यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं, वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट कैंसिलेशन की अवधि 3 घंटे से बढ़ाकर 45 दिनों तक के लिए कर दी है। यह विशेष छूट सिर्फ 21 मार्च से 15 अप्रैल 2020 तक की यात्रा अवधि वाले यात्रियों को मिलेगी।
इसके अलावा रेलवे विभाग ने गत शनिवार को 4 और ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इसमें चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कालका बाडमेल एक्सप्रेस, चंडीगढ़ साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसकी पुष्टि अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने की है।
ये नियम लागू होंगे टिकट कैंसिलेशन पर
-यह छूट 21 मार्च से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा अवधि के लिए दी जा रही है।
21 मार्च से 15 अप्रैल 2020 के दौरान यात्रा अवधि में रद्द की गई ट्रेन की स्थिति में क्या करें
- यात्रा की तारीख से 45 दिनों तक टिकट जमा करने पर रिफंड लिया जा सकता है। (अभी यह समय सीमा 3 घंटे / 72 घंटे तक थी)
टिकट कैंसिल करने की स्थिति में
- टीडीआर (टिकट जमा रसीद) स्टेशन पर यात्रा की तारीख से 30 दिनों के भीतर दायर की जा सकती है। (अभी यह समय सीमा 3 दिन थी)
- ट्रेन के चार्ट से सत्यापन की स्थिति में रिफंड प्राप्त करने के लिए टीडीआर के दाखिल होने के 60 दिनों के भीतर दावा दफ्तर में जमा किया जा सकता है। (अभी यह समय सीमा 10 दिन थी)।
- जो यात्री हेल्पलाइन-139 के जरिये से टिकट रद्द करना चाहते हैं, वे यात्रा की तारीख से 30 दिनों के भीतर काउंटरों पर धन वापसी कर सकते हैं। (अभी यह समय सीमा ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान तक थी)