फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा कोरोना... मोहाली में पांच और लोगों की हुई मौत, 509 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और आए दिन कोरोना पीड़ितों की मौत भी हो रही है। मंगलवार को कोरोना से जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं 509 नए संक्रमित सामने आए हैं। साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 483 हो गई है और यह आंकड़ा पूरे ट्राइसिटी में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लोगों से अपील की है कि सर्दी, जुकाम और खांसी होने पर तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं, ताकि उचित समय पर उनका इलाज शुरू हो पाए। वहीं, कोरोना के मरीज एकांतवास तोड़कर बाहर न घूमें, अगर कोई संक्रमित बाहर घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को कोरोना से होने वाली मौतों के बारे में जिला प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि जो नए संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी से 29, ढकोली से 187, लालड़ू से दो, बूथगढ़ से छह, घडुआं से 14, खरड़ से 76, कुराली से पांच, बनूड़ से दो और अकेले मोहाली से 188 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि मंगलार को 709 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। वहीं, जिले में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 32611 हो गई है और इनमें से 27353 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि जिले में अभी 4775 केस सक्रिय हैं।
मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर करें कॉल
लोगों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने के लिए सेहत विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। एक ओर जहां रिहायशी इलाके, धार्मिक स्थलों और सोसायटीज में रोजाना कोरोना जांच के शिविर लगाए जा रहे हैं और साथ ही टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। इस महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वह टीकाकरण जरूर करवाएं, साथ ही मुंह पर मास्क, और सामाजिक दूरी के साथ हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। वहीं, किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें