फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : एटीएम लूटने की रच रहे थे साजिश.. दो महिलाओं समेत सात शातिर पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 थाने की पुलिस ने मुल्लांपुर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को लूटने की योजना बनाते हुए चोरी और लूट गिरोह की दो महिलाओं समेत सात शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शातिरों की पहचान सुमन और विजय मूल रूप से बिहार और हाल निवासी नजदीक शिव मंदिर, चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी, कजहेड़ी निवासी सोनू शाह और सुमित, सेक्टर-56 चंडीगढ़ निवासी सीमा और शालू, मोहाली के गांव बलौंगी बलोमाजरा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। इन शातिरों से चोरी किए गए वाहनों में हरियाणा नंबर का एक ऑटो और होंडा सिटी कार समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी सिटी रविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिरों से पूछताछ में कई वारदातें सुलझी हैं। इन शातिरों का लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह है। इनके खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-8 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि पांच शातिर गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के नजदीक स्थित नेचर पार्क में बैठे हुए हैं। यह लोग मुल्लांपुर स्थित गुरुद्वारा श्री रतवाड़ा साहिब के सामने स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को लूटने की योजना रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम पूरी योजना बनाकर पार्क में पहुंची और शातिरों को घेर कर दबोच लिया। पुलिस ने शातिरों के कब्जे से दो लोहे की किरपाण, एक गंडासी, दो चाकू, लोहा काटने वाला इलेक्ट्रॉनिक कटर, दो प्लास, दो चाबियां, एक छैनी और दो पान्ने बरामद किए हैं। जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह वाहन चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं। साथ ही जो वाहन चोरी करते हैं, उसे कुछ समय के लिए कहीं भी छिपाकर खड़ा कर देते हैं, इसके बाद छोटे कस्बों में जाकर उसे बेच देते हैं। शातिरों ने कबूला कि पार्क में बैठकर वह मुल्लांपुर में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे। बता दें कि इससे पहले भी मोहाली पुलिस इस तरह के गिरोह को गिरफ्तार कर चुकी है।
चोरी कर पहले छिपा देते थे वाहन, फिर बेचते थे
पुलिस को पूछताछ में शातिरों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा में जिला पंचकूला के शहर पिंजौर से एक सीएनजी ऑटो चोरी किया था। इसके बाद उसे फेज-8 बस स्टैंड के नजदीक झाड़ियों में छिपा दिया था। इसको कुछ समय बीत जाने के बाद किसी को आगे बेचना था। लेकिन इससे पहले ही इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी का ऑटो बरामद कर लिया। वहीं, शातिर सुमन और सुमित ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ के मलोया से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार चोरी की थी। चोरी के बाद उन्होंने यह कार गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पीछे झाड़ियों में छिपा दी थी। इसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। शातिर अनुज और विजय की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि उनके इस गिरोह में सेक्टर-56 निवासी दो शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी नामजद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार काबू
पुलिस को शातिरों ने बताया कि वह शहर में जो भी सामान चोरी करते थे उसे आसपास के कस्बों में जाकर बेच देते थे। इसी तरह चोरी किए गए वाहनों को पहले छिपा देेते थे और कुछ समय बीत जाने के बाद उन्हें छोटे कस्बों में जाकर बेच देते थे। इनसे पूछताछ के बाद बलौंगी में चोरी का सामान खरीदने वाले सुनील कुमार नाम के दुकानदार को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की गई शटरिंग की 18 प्लेटों समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें