फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिश्वत मामले में कांस्टेबल और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कांस्टेबल और उसकी महिला साथी को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नयागांव थाना एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया इस मामले में जुलाई 2024 में एएसआई हरीश ने एक शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसके खाते से 6.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत पर उसके नौकर जोसेफ एलेक्जेंडर पर 2024 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज करने से पहले एसआर सीटी कुलदीप ने शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता कराने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत संगीता के खाते में 10 हजार नकद और 10 हजार गूगल-पे से लिए थे। इसलिए 7 और 7 ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एसआर सीटी कुलदीप सिंह और संगीता बावेजा निवासी नयागांव के खिलाफ नयागांव थाने में पर्चा दर्ज किया गया। भ्रष्टाचार का पर्चा दर्ज होने के बाद इनको कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें