फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की आंधी में पूर्व सेहतमंत्री सिद्धू अपने मोहल्ले में ही हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव में इस बार आप की ऐसी आंधी चली की 15 साल से लगातार जीत हासिल करते आ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू अपने मोहल्ले में हार गए। जबकि उनके छोटे भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू मोहाली नगर निगम के मेयर हैं। वहीं, शहर की नगर निगम की 37 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। दूसरी अकाली दल चौथे नंबर पर पहुंच गया, जबकि भाजपा पहली बार अलग से चुनाव मैदान में उतरी थी और पार्टी तीसरे नंबर पर रही है। इस हार ने कांग्रेस को एक बार फिर आत्म चिंतन करने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-7 के सेंट सोल्जर स्कूल में बने चार बूथों में से सिर्फ एक बूथ पर कांग्रेस को जीत मिली। जबकि तीन बूथों पर हार प्राप्त हुई। चार बूथों में से आप को कुल 990 वोट मिले और कांग्रेस को 746 जबकि भाजपा को सिर्फ 114 वोट प्राप्त हुए। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी के वार्ड से भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। फेज 3बी2 से भी कांग्रेस का करारी हार का सामना करना पड़ा है। फेज 3बी2 में बने चार बूथों में से आप को 982 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 708 और भाजपा को 272 वोट प्राप्त हुए। आप के नेता कुलवंत सिंह जिस इलाके से पार्षद का चुनाव हारे थे। वहां से बढ़त के साथ चुनाव जीते हैं। सेक्टर-71 में तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें बने हर बूथ में से आप को बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस को हर बूथ पर हार का सामना करना पड़ा। सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल के वार्ड में पड़ते इलाके में से आप के कुलवंत सिंह को पूरे सेक्टर-71 में से 6 पोलिंग बूथों पर 1973 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्घू को सिर्फ 745 वोट प्राप्त हुए हैं।
फेज-11 में कांग्रेस के पांच पार्षद, लेकिन आप रही आगे
फेज-11 कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां पर कांग्रेस के पांच पार्षद हैं और इनमें से दो पार्षद ऐसे हैं जो तीन बार चुनाव जीतकर पार्षद बने है। एक पार्षद लगातार दूसरी बार पार्षद बना है। इसके बावजूद पांचों पार्षदों के इलाके में पड़ते पोलिंग बूथों में आप को 5000 से अधिक वोट मिले। फेज 11 में कुल 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिसमें हर बूथ पर आप ने लीड प्राप्त की। जबकि पांच साल पहले इसी फेज 11 से कांग्रेस लीड से जीती थी। फेज 11 में आप को कुल 5265 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 1837 वोट ही मिले। कुल मिलाकर आप के कुलवंत सिंह ने फेज 11 में से 3428 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

सोहाना गांव में भी मुकाबला दिलचस्प रहा गांव सोहाना में अकाली दल के उम्मीदवार परविंदर सिंह सोहाना का पैतृक गांव है। उन्हें इलाके से काफी संख्या में वोट जरूर मिले। इसके बावजूद वहां पर आप की लीड गांव से रही। जबकि कांग्रेस को सोहाना गांव में हार का सामना करना पड़ा। अकाली दल के उम्मीदवार परविंदर सिंह सोहाना इसी गांव के रहने वाले हैं। इसलिए उन्होंने काफी वोट प्राप्त किए। इसी तरह भाजपा ने गांव में चौथा स्थान प्राप्त किया। गांव सोहाना में अलग-अलग स्थानों पर कुल नौ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सोहाना गांव में आप को कुल 2275 वोट मिले और अकाली दल को 1553 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस को 1128 वोट मिले और भाजपा को सिर्फ 456 वोट मिले।
गांव बलौंगी में भी चला झाड़ू
विधानसभा हलका मोहाली के सबसे बड़े गांव बलौंगी में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। त्रिकोणीय मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच देखने को मिला। किसी समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले गांव बलौंगी से इस बार कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। जबकि पहले स्थान पर आप और दूसरे स्थान पर भाजपा ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें