फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के कुलवंत सिंह को मिले 49.7 प्रतिशत वोट

विज्ञापन
जीत के बाद समर्थकों के साथ आप के विधायक कुलवंत सिंह। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। जिले की तीन विधानसभा सीटों में हुए चुनाव के आए नतीजों में भले ही खरड़ सीट से अनमोल गगन मान की जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहा हो। लेकिन वोट प्रतिशत में मोहाली के कुलवंत ने बाजी मारी है। जबकि अकेले कुलवंत सिंह को मोहाली में हुए कुल मतदान का 49.7 प्रतिशत वोट मिला है, जिनके बाद अनमोल गगन मान को 44.3 प्रतिशत और डेराबस्सी के कुलवंत सिंह रंधावा को 35.1 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। इसी तरह, पहली बार अकेले मैदान में दमखम दिखाने उतरी भाजपा को डेराबस्सी से संजीव खन्ना को 13.51 प्रतिशत, मोहाली से संजीव वशिष्ट को 10.97 प्रतिशत और खरड़ में कमलदीप सैणी को 8.63 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

किसको कितने प्रतिशत वोट मिले
विधानसभा हलका मोहाली
आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह को 49.7 प्रतिशत
कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्घू को 27.73 प्रतिशत
भाजपा के संजीव वशिष्ट को 10.97 प्रतिशत
शिअद-बसपा के परविंदर सिंह सोहाना को 6.2 प्रतिशत
विधानसभा हलका डेराबस्सी
आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा को 35.1 प्रतिशत
कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को 24.21 प्रतिशत
शिअद-बसपा के एनके शर्मा को 23.92 प्रतिशत
भाजपा के संजीव खन्ना को 13.51 प्रतिशत
विधानसभा हलका खरड़
आम आदमी पार्टी की अनमोल गगन मान को 44.3 प्रतिशत
शिअद-बसपा के रणजीत सिंह गिल को 22.86 प्रतिशत
कांग्रेस के विजय शर्मा टिंकू को 14.31 प्रतिशत
भाजपा के कमलदीप सैणी को 8.63 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें