फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं तो फोन पर दें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर निवासियों को स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर नगर परिषद दफ्तर में आकर शिकायतें दर्ज करवाने से छुटकारा मिलने वाला है। अब नगर परिषद ने 01762-528116 नंबर जारी किया है, जिस पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

लोगों से मिलने वाली शिकायतों का निपटारा अधिकारियों द्वारा करने के बाद उन्हें वापस फोन पर सूचना दी जाएगी। यह जानकारी जीरकपुर नगर परिषद के ईओ संदीप तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि शहर की आबादी को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। ताकि लोग फोन पर ही स्ट्रीट लाइटों संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकें।
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की सीमाओं से सटे होने के कारण जीरकपुर शहर की आबादी में पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारी वृद्धि हुई है। शहर की आबादी तीन लाख के पार हो चुकी है। शहर के अधिकतर लोग मल्टीस्टोरीज, अपार्टमेंट्स और छोटी-छोटी कॉलोनियों में रहते हैं। शहर निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का जिम्मा नगर परिषद के पास है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की सबसे ज्यादा आती हैं शिकायतें
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि दफ्तर में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट लाइटों संबंधी होती हैं। कुछ मामलों में ऐसा देखने को मिला है कि व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत का निपटारा होने में कई दिन लग जाते हैं। इसका सीधा असर शहर के लोगों के जीवन पर पड़ता है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि अधिकतर नौकरी पेशा लोग दफ्तरों से देर रात घर पहुंचते हैं। ऐसे में गलियों में अंधेरा होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं।
शिकायतकर्ता को भी मिलेगी सूचना
नगर परिषद द्वारा जारी नंबर पर एक कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मौजूद रहेगा, जो शहरवासियों की फोन पर मिलने वाली शिकायतों का रिकॉर्ड रखेगा। इसके साथ ही फोन नंबर पर मौजूद उक्त कर्मचारी मिलने वाली शिकायत को संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास भेजकर उसकी पूरी जानकारी हासिल करके उसका निपटान करवाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में शिकायतकर्ता को परिषद की ओर से वापस फोन करके उसके द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत संबंधी फीडबैक भी लिया जाएगा।
कोट्..
लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए शिकायत दर्ज करवाने को दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब लोग सीधे अपनी शिकायत 01762-528116 पर दर्ज करवा सकते हैं। खास बात यह है कि शहरवासियों द्वारा मिलने वाली शिकायतों का निपटारा करने के बाद शिकायतकर्ता को वापस फोन कर पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। - संदीप तिवारी, ईओ (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें