फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर 18 दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की है। इसके तहत वीरवार को बडाली रोड पर 18 दुकानों को सील किया गया। यह क्षेत्र रिहायशी कॉलोनियों के अलावा रेलवे विभाग के बिजली का ग्रिड के पास है। वीरवार को एसडीएम हिमांशु जैन के शहर में दौरे की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। एसडीएम ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। एसडीएम हिमांशु जैन का कहना है कि शहर में बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचने दिए जाएंगे। दुकानों को सील करने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें