फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद से जागी नगर काउंसिल, दो दिन में भेजे 14 बिल्डर्स को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे के बाद नगर काउंसिल नींद से जागी है। पिछले दो दिनों के दौरान खरड़ के 14 बिल्डर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। यह नोटिस अनाधिकृत निर्माण और नक्शा पास करवाए बिना चल रही कंस्ट्रक्शन को लेकर जारी किए गए हैं। वाजिब जवाब नहीं देने की सूरत में इन बिल्डर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

खरड़ में विकास के नाम पर हो रहे अंधाधुंध निर्माण को लेकर न सिर्फ नगर काउंसिल बल्कि जिला प्रशासन भी सख्त रुख अपना रहा है। डीसी गिरीश दयालन पहले ही साफ कर चुके हैं कि जिले में किसी भी बिल्डर को नियमों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे में खरड़ नगर काउंसिल ने जिन 14 बिल्डर्स को नोटिस जारी किए हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। जिसमें कंस्ट्रक्शन प्लान कैंसिल होने से लेकर मुकदमा दर्ज होने और ब्लैक लिस्ट किए जाने तक का प्रावधान है। नगर काउंसिल के ईओ संगीत कुमार ने बताया कि दो टीमें बनाकर एरिया में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स की जांच की जा रही है। पिछले दो दिनों के दौरान 14 प्रोजेक्ट्स में खामियां पाई गईं। जिन्हें खरड़ नगर काउसिंल ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी को सेक्टर-115 खरड़ में होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई के कारण तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई थी। जिसमें एक जेसीबी चालक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी
खरड़ में तीन मंजिला इमारत के गिरने के 5 दिन बाद भी पुलिस आरोपी बिल्डर और ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। डीएसपी खरड़ पाल सिंह ने कहा दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, डीसी द्वारा एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन को मजिस्ट्रेट जांच सौंपी गई थी। जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में देने के लिए कहा गया था। एसडीएम इस सप्ताह के अंत तक अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप देंगे। इस हादसे ने खरड़ नगर काउंसिल के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया है। फिलहाल नगर काउंसिल एसडीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद नगर काउंसिल अगला कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें