फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार आरोपी और उसके पिता पर देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 5 मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। विभिन्न राज्यों में कोल्ड स्टोरेज में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि व्यक्ति को थाना फेज 11 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शौनिक मारिया फगवाड़ा, जिला कपूरथला का रहना वाला है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति और इसके पिता महेश मारिया ने कई मामलों में में करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में शामिल महेश मारिया फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें