फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मंदिर में माथा टेकने गई महिला के कानों की बालियां झपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। एक चेन स्नैचर मंदिर में माथा टेकने गई एक महिला के कानों में पहनी हुई सोने की बालियां झपटकर पैदल ही भाग गया। हालांकि महिला के शोर मचाने के बाद कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
पीड़ित महिला पुष्पा देवी ने खरड़ सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। वह अपने घर से शिव मंदिर में माथा टेकने गई थी। जब वह मंदिर में माथा टेक कर वापस मंडेर नगर के पास पहुंची तो उसने देखा कि एक नौजवान उसका पीछा कर रहा है। अचानक वह उसके कानों में पहनी हुई सोने की बालियां झपट कर मंडेर नगर खरड़ की ओर पैदल ही फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा देवी ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया तो राहगीरों ने कार में सवार होकर झपटमार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच अचानक यातायात जाम होने के कारण लोगों ने एक कार को घेरा और उसके चालक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उस नौजवान ने अपना नाम सहजप्रीत सिंह बताया। पुलिस ने पुष्पा देवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें