फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तीड़ा में गिरा रहे थे चंडीगढ़ का कूड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। गांव तीड़ा में चंडीगढ़ का कूड़ा गिराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। हलका विधायक अनमोल गगन मान भी वहां पहुंच गईं। गांववासियों की शिकायत पर मुल्लांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर दो टिप्पर जब्त कर लिए हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी गांव सहजादपुर अंबाला एवं सुभाष वासी पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कूड़े का डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में निस्तांरण करने वाली नागपुर की एक निजी कंपनी के कूड़े से भरे दो टिप्पर गांव तीड़ा के पास से बरामद हुए हैं। गांव तीड़ा निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह शाम करीब सात बजे गांव के पास में वहां खड़ा था जहां पर मिट्टी की खुदाई हो जाने के कारण गहरे खड्डे हो रखे हैं। वहां पर कंपनी के दो टिप्पर कूड़ा गिराने के लिए आए थे। जब ड्राइवरों से कूड़ा गिराने की मंजूरी मांगी तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दोनों अपनी दलीलें पेश करने लगे।
इसके बाद गांव के मनमोहन सिंह, गुरमेल सहित काफी लोग मौके पर इकट्ठे हो गए थे। उनका कहना था कि इस वजह से इलाके में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इतना ही नहीं, पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। गांववासियों ने टिप्पर सहित दोनों ड्राइवरों को काबू कर लिया। अब पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं विधायक अनमोल गगन मान ने साफ किया है कि वह किसी भी कीमत पर तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें