फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू की उल्लंघना करने के दो मामलों में छह आरोपियों को नामजद किया है। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि डीसी मोहाली के निर्देश पर पुलिस पार्टी वीआईपी रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक कार नागपाल ढाबे के सामने खड़ी दिखाई दी और इसके बोनट पर बोतल रखकर तीन लोग शराब पी रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इनकी पहचान अजय गुप्ता, विकास चावला और मनीष कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस पार्टी को वीआईपी रोड पर ही रात के 11 बजे सामने से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने इसको रोक कर चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति और एक महिला सवार थी। इन तीनों ने ही मास्क नहीं पहना हुआ था। इस पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। इनकी पहचान मनजीत सिंह, गुरलाल और मंजू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें