फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर सरकारी नौकरी का झांसा देने वाले युवक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। घर-घर रोजगार एवं कारोबार मिशन के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर युवाओं को ठगने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज हुआ है। यमुनानगर निवासी मोहित कुमार पर यह कार्रवाई स्टेट साइबर क्राइम थाना मोहाली ने की है। उस पर फर्जी जीमेल आईडी बनाने और सरकारी संस्था का प्रतिरूपण करने का आरोप है। मिशन के निदेशक पुनीत सेठी ने 18 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। संगरूर निवासी गुरविंदरप्रीत सिंह को क्लर्क पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया। पत्र में तीन वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति का दावा था। इसमें 20 मार्च 2026 से 31 मार्च 2029 तक की अवधि का उल्लेख था।
विज्ञापन

जांच में यह नियुक्ति पत्र नकली पाया गया। शिकायतकर्ता को ईमेल से नौकरी का प्रस्ताव मिला था। मिशन कार्यालय से संपर्क करने पर उसे फर्जीवाड़े का पता चला। उसने कोई रकम नहीं दी, जिससे वह ठगी से बच गया। इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के नेतृत्व में प्रारंभिक जांच की गई। गूगल से मिली जानकारी में सामने आया कि संबंधित जीमेल आईडी 4 फरवरी 2026 को बनाई गई थी। इस ईमेल से जुड़े मोबाइल नंबर मोहित कुमार के नाम पर पंजीकृत मिले। पुलिस ने मोहित कुमार को नोटिस भेजे लेकिन वह पेश नहीं हुआ।


दर्ज मामला और पुलिस की अपील

जांच अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी मोहित कुमार पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र की सत्यता आधिकारिक वेबसाइट से जांच लें और संदिग्ध होने पर साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें