फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर थाने में केस प्रॉपर्टी वाहनों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने वीरवार को अलग-अलग केसों में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की। इस दौरान पुलिस ने 162 वाहनों को 29 लाख 10 हजार रुपये में नीलाम किया। इन 162 वाहनों में एक ट्रक, 21 मारिूत कारें, एक टाटा सफारी, एक टाटा इंडिका, एक एसेंट और 137 स्कूटर मोटरसाइकिल शामिल हैं। यह वाहन काफी लंबे समय से पुलिस स्टेशन मेें कबाड़ बन रहे थे। इन वाहनों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी थी कि इनको कबाड़ के रुप में बेचना पड़ा। आज बेचे गए वाहनों में से कोई भी वाहन चलने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन

क्योंकि यह वाहन अब किसी भी स्थिति में सड़क पर दोबारा इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे। पुलिस स्टेशन में पड़े कंडम वाहनों की 10 लाख 9 हजार 200 रुपये की रिजर्व कीमत रखी गई। उनमें से बहुत से वाहन वह थे जो 2014 से पुराने थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त किए गए इन वाहनों की नीलामी के दौरान कुल 81 बोलीदाता पहुंचे हुए थे। इनमें से सबसे अधिक 29 लाख 10 हजार रुपये की बोली गांव भंखरपुर के गुरमीत सिंह ने दी थी, जिसको दस्तावेजों समेत सभी 162 वाहन सौंपे जाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा अन्य वाहनों की नीलामी करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें