फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन में नौ लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर में डीसी के आदेशों की पालना न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके चलते रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 9 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए धारा-188 तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीआईपी शहर में बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार रात्रि कर्फ्यू की घोषणा करते हुए अन्य पाबंदियां लगाई गई हैं। लेकिन परिस्थिति यह है कि पाबंदी के बावजूद लोग रात 10 बजे बिना कारण सड़क पर घूमते दिखाई देते हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने बुधवार देर रात 10 बजे के बाद घूमने वाले 9 लोगों का चालान किया। जो बिना किसी कारण सड़कों पर घूम रहे थे। दूसरी ओर, पुलिस ने उक्त लोगों को रोककर पूछताछ की तो कोई भी व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते पुलिस ने उक्त 9 लोगों के खिलाफ डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू आप लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें