फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हिमाचल के सोलन में एक फैक्टरी को बेचने की आड़ में एनआरआई से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रेमपाल गांधी, निवासी नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एनआरआई कुलविंदर गुरबचन सिंह ने पुलिस को बताया कि हिमाचल के सोलन में एक फैक्टरी की खरीद को लेकर प्रेमपाल गांधी के साथ उसका सौदा हुआ था। यह सौदा एक करोड़ 5 लाख रुपये में तय हुआ था और सौदे की शर्तों के मुताबिक, शिकायतकर्ता की ओर से 36 लाख रुपये की रकम प्रेमपाल गांधी को अदा कर दी गई थी। जबकि बाकी रकम का भुगतान रजिस्ट्री वाले दिन करना तय हुआ था। वहीं, लाखों रुपये की रकम लेने के बाद प्रेमपाल ने न तो फैक्टरी की रजिस्ट्री ही करवाई और न ही शिकायतकर्ता को पैसे वापस किए। जबकि शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस लेने के लिए प्रेमपाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन प्रेमपाल हर बार समझौता करके मुकर जाता था। इसके बाद आरोपी प्रेमपाल गांधी की हरकतों से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इस मामले की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने प्रेमपाल गांधी के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें