फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से दो लाख रुपये लूटे, बिना नंबर वाली कार में आए थे तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बिना नंबर प्लेट की कार में सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से दो लाख रुपये लूट लिए। मैनेजर रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुराली बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रदीप कुमार के साथ यह वारदात बुधवार दोपहर को हुई। प्रदीप पंप से दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये चंडीगढ़ रोड स्थित बैंक में जमा कराने मोटर साइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार तीन लुटेरों ने हमला कर दिया और नगदी वाला बैग लूटकर ले गए। लुटेरों की कार का रंग आसमानी था। कार के पीछे कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। प्रदीप कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में उसने तुरंत अपने पंप मालिक को सूचित किया।
विज्ञापन

किसी भेेदी का है काम
प्रदीप ने बताया कि आरोपी उसका मोबाइल भी ले गए हैं। इलाके में लगे कैमरों की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है, वारदात में भेदी का हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें