फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकों के लिए टीडीआई सिटी के बाहर निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई सिटी सेक्टर-110 व 111 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों को अपने हकों के लिए जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही एलान किया कि नवंबर के पहले हफ्ते में एसोसिएशन बिल्डर और गमाडा के खिलाफ पुडा भवन के बाहर धरना देगी। एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह गड़ांग ने बताया कि बताया कि बिल्डर द्वारा जो नए प्लॉट काटे गए हैं, उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे क्योंकि बिजली विभाग की स्कीमों को बिल्डर ने लागू नहीं किया गया है। बिल्डर ने गमाडा के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर गांवों के रास्ते में सड़कें पास करवा ली है जबकि टीडीआई के पास इस जगह की मलकीयत नहीं है। बिल्डर द्वारा पुराने चल रहे रास्ते बंद कर दिए गए हैं जबकि रेवेन्यू वाले राज्यों पर तब तक सड़क नहीं बनाई जा सकती जब तक गांववासियों को पैसे नहीं दिए जाते। इस कारण लोगों को कच्चे रास्तों पर चलने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों सेक्टरों में ज्यादा आबादी होने के बावजूद पानी का ओवर टैंक सिर्फ एक है, जिस कारण पानी की सप्लाई भी समय पर नहीं हो रही है। बिल्डर द्वारा करीब 205 एकड़ के लेआउट पास करवाए गए हैं जबकि बिजली विभाग के 135 एकड़ की स्कीमों को भी लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा सीवरेज का कई जगहों से नहीं जोड़ा गया है जिस कारण इलाके में सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है। सेक्टर-111 में से गुजर रहे गंदे नाले के बहाव को पाइपें लगाकर रोका गया है जिस कारण बरसाती पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें