फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तपाल में उपचाराधीन विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में एक 36 वर्षीय विवाहिता की उपचाराधीन मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने चोरी छिपे शव को अस्पताल से एंबुलेंस में निकालने की कोशिश की तो परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी शुरू कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनदीप कौर पति हरजीत सिंह निवासी गांव बदेशा कलां खमानों के रूप में हुई है। मृतका के परिवार में पति के साथ एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

मृतका की माता सुरिंद्र कौर पति हरजीत सिंह, ननक जसवंत कौर सहित अन्य ने बताया कि मनदीप कौर के पेट में पित्त की थैली में पथरी थी इस कारण उसको काफी दर्द रहता था। उसका उपचार करवाने के लिए वह मोहाली स्थित 3बी2 इंडस अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। उन्होंने हां कही तो अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर कहते रहे कि उसकी हालत ठीक है। लेकिन बाद में बताया कि उसकी मौत हो गई है। इस पर उन्होंने रोष जताया तो डॉक्टरों ने पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल से चोरी छुपे एंबुलेंस में निकालने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने गेट के पास एंबुलेंस घेर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार का साथ देने के बजाय अस्पताल का साथ दे रही थी। इसके बाद परिजनों ने जमकर नारेबाजी की।
अस्पताल की यूनिट हेड डॉ. वंदना ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी ओर से पूरी इमानदारी से इलाज किया गया। लेकिन यहां पर लाने से पहले ही उसके अंग फेल हो गए थे, इस कारण उसकी मौत हुई है। इस बारे में डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपशन-मृतका के परिवारिक सदस्य एंबूलेंस को घेर कर अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए।
-मृतका की पुरानी तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें