आनंद कारज में 70 से 80 लोग ही होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। कैबिनेट मंत्री और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान का विवाह जीरकपुर में होने जा रहा है। उनका आनंद कारज गुरुद्वारा नाभा साहिब में होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। उनकी शादी 16 जून को है।
पंजाबी गायकी से सबके दिलों में जगह बनाने वाली और अपने शानदार गीतों के अंदाज के कारण जानी जाने वाली अनमोल गगन मान की शादी नामी एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही के साथ तय हुई है। जानकारी के अनुसार ये शादी एक बहुत ही सादे पंजाबी अंदाज में होगी। सूत्रों के अनुसार आनंद कारज में 70 से 80 लोग ही शामिल होंगे।
आनंद कारज गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब जीरकपुर में 16 जून को संपन्न होगा। जीरकपुर के ही एक प्राइवेट पैलेस में भोज का आयोजन होगा। आनंद कारज गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब जीरकपुर में 16 जून को संपन्न होगा। जीरकपुर के एक प्राइवेट पैलेस में भोज का आयोजन होगा।