फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर टिप्पर से टकराई कैब, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सिटी सेंटर के बाहर रविवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंवर सिंह निवासी शिवालिक सिटी, खरड़ के रूप में हुई है। कंवर सिंह कैब बुक कर अपने घर से जीरकपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी टैक्सी सिटी सेंटर के पास पहुंची, सड़क के किनारे खड़े एक टिप्पर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि टिप्पर पंचर होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैब का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग आगे की सीट पर बैठा था। इससे उनको गंभीर चोटें आईं।हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को कार से बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टिप्पर चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था, लेकिन पीछे से आ रही कैब चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे टिप्पर से टकरा गया। पुलिस अब तकनीकी जांच के जरिए हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

परिजन विदेश में, कार्रवाई रुकी

पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे और बहू न्यूजीलैंड में रहते हैं। बुजुर्ग मोहाली में अकेला रह रहा था। परिजनों के विदेश में होने के कारण फिलहाल पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई रोकी गई है। शव को सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के भारत पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें