फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों से व्यापारी हुए बर्बाद : एनके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे के व्यापारी वर्ग को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने नई नीतियां बनाकर व्यापारी वर्ग को एक बार फिर बर्बादी के किनारे लाकर खड़ा कर दिया है। ये शब्द शिअद व्यापार मंडल व इंडस्ट्री विंग के अध्यक्ष एनके शर्मा ने सोमवार को व्यापारी वर्ग की समस्याएं सुनते हुए कहे।
विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से व्यापारियों को राहत देने की बजाय रात 9 बजे दुकानें बंद करवा दी जाती हैं। रात के कर्फ्यू से दुकानदारों का सारा कारोबार खत्म हो रहा है। होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल और मॉल बंद होने के कारण सारा कारोबार चंडीगढ़, पंचकूला और हरियाणा में शिफ्ट हो रहा है। कारोबार ठप होने के कारण दुकानदारों को अपने परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सूबे के अंदर सबसे ज्यादा महंगी बिजली होने के कारण उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से सूबे की आर्थिकता बचाने के लिए व्यापारी वर्ग को राहत और दुकानों और अन्य कारोबार घरानों में रात के समय लगने वाली पाबंदियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें