फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क हादसे के बाद कारोबारी का कथित अपहरण, मारपीट कर लाखों का सामान और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ज़ीरकपुर। शहर में एक कारोबारी के साथ सड़क हादसे के बाद कथित अपहरण, मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एक नामजद वाहन चालक और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में त्रिशला सिटी निवासी 31 वर्षीय राहुल पाल ने बताया कि वह वीआईपी सड़क स्थित अपनी कंपनी का संचालन करता है। 6 जून को करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी कार से कार्यालय जा रहा था। जब वह माया गार्डन के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आई एक नीले रंग की बलेनो कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद कार से उतरे चार लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

राहुल पाल के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, हैंडबैग, करीब 45 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का कंगन तथा एक सोने का सिक्का छीन लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दीं।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे काफी देर तक जीरकपुर क्षेत्र में घुमाते रहे और बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने मित्र अमृतपाल सिंह से संपर्क किया जो उसे उपचार के लिए ढकोली के सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें