फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़ैल जेल का कर्मचारी महिला की चैन तोड़कर भागते हुए काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने वीरवार की शाम बस में यात्रा कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार होने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र कृष्णा निवासी गांव भलोट रोहतक के रूप में हुई है। उससे मिले पहचानपत्र के मुताबिक वह चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में कर्मचारी है। आरोपी की वीरवार की रात पुलिस हिरासत में तबियत खराब होने पर उसे डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच आरोपी अस्पताल से फरार न हो जाए इसलिए उसके बेड से हथकड़ी लगा दी है।
विज्ञापन

एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि डेराबस्सी स्थित जीबीपी रोजवुड-2 निवासी शिवानी पत्नी राजीव नरूला ने शिकायत दी कि वह आईटीआई बराड़ा हरियाणा में शिक्षिका है। हमेशा की तरह वह बस से डेराबस्सी आ रही थी। जब डेराबस्सी बस स्टैंड पर उतर रही थी तो बस में सवार उक्त आरोपी ने उसकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
वहीं, अस्पताल में भर्ती आरोपी संदीप कुमार ने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। वह चेन तोड़कर भागने वाले व्यक्ति के पीछे भागा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने कहा कि वह बुड़ैल जेल में 12 साल से काम कर रहा है। वह ड्रग्स का आदी है और उसने कहा कि जेल में भी उसे ड्रग्स मिलती थी। कई साल से वह नशा नहीं कर रहा है और नशा छोड़ने की दवा खा रहा है। उसके इस बयान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें