फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर खरीददारी के बहाने लूटने वाले शातिर से बुलेट बाइक और लैपटॉप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ओएलएक्स पर लोगों से सामान खरीदने और बेचने के बहाने धोखाधड़ी और लूटपाट करने वाले शातिर से पुलिस की पूछताछ में एक बुलेट बाइक और लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया है। इस शातिर को पुलिस ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसकी पहचान पंजाब के जिला होशियारपुर के रहने वाले मयंक कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। इस दौरान पूछताछ में उससे एक वरना कार, बुलेट मोटरसाइकिल, केटीएम रेसर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन के अलावा दो लैपटॉप, तीन घड़ियां, 9 नकली आरसी और 4 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी मयंक बीएससी पास है, जो एक अच्छे परिवार से संबंध रखता है और लूटपाट की चीजों को बेचकर मिलने वाली रकम से मौज मस्ती करने का शौक है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मयंक ने धोखाधड़ी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन ओएलएक्स एप्प का सहारा लिया, जिसके अंदर लोगों द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों के बाद मयंक सामान खरीदने व बेचने की डील करने मालिक के पास पहुंचता है। वहीं, सामान की डील तय होने के बाद आरोपी मयंक सामान बेचने व खरीदने वाले के मालिक से बातचीत करके इतना भरोसा बना लेता था कि उक्त व्यक्ति बिना किसी जांच पड़ताल के अपना सामान ट्राई करने के लिए उसे थमा देते थे। दूसरी ओर, आरोपी मयंक हमेशा इसी बात का फायदा उठाकर अलग-अलग लोगों से एक वरना कार, मोटरसाइकिल, लेपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान को ट्राई करने के बहाने लूटकर फरार हो गया। दूसरी ओर, सामान बेचने वाला व्यक्ति गाडी की ट्राई लेने वाले व्यक्ति का इंतजार ही करता रहता था।
फेज-8 पुलिस थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मयंक कुमार को बीती 14 सितंबर को पुलिस ने होशियारपुर से ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से पुलिस को तब वरना कार और केटीएम रेसर मोटरसाइकिल बरामद हुआ था। लेकिन पुलिस की अब तक की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त सामान बरामद हुआ है, जिसको लेकर अलग-अलग थानों के पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें