फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना कॉलोनी में डायरिया के 12 मरीज मिले, बीमारी फैलने के बावजूद दूषित पानी की सप्लाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल के कार्यालय के पास स्थित सुखना कॉलोनी में फैले डायरिया के मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। कॉलोनी में इससे पहले 100 के करीब मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि आज 12 के करीब मरीज सामने आए हैं। सेहत विभाग की तरफ से नजदीक प्रीत कॉलोनी की धर्मशाला में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इसमें 25 के करीब लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे थे, जिनमें 12 को डायरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल की तरफ से इस कॉलोनी में पानी की पाईपें बिछाने के लिए जगह-जगह खुदाई की हुई है जहां से पीने वाले पानी में दूषित पानी मिक्स हो रहा है। इसी कारण कॉलोनी में बीमारी फैली है। यहां के लोगों को तीन दिन पहले दस्त, उल्टियां, पेट दर्द व बुखार की शिकायत आई थी। सेहत विभाग ने यहां पानी की सप्लाई बंद करवा टैंकरों के साथ पानी की सप्लाई करवाई जा रही है। सेहत विभाग ने लोगों को पीने वाला पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है।
वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में बीमारी फैलने के बावजूद अभी तक दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। कॉलोनी में बीमारी फैलने के बावजूद भी प्रशासन अपनी कुंभकरणी नींद से जागा नहीं है। कॉलोनी के अलावा पहले भी जीरकपुर के बलटाना व पीरमुछल्ला क्षेत्र में दूषित पानी के कारण बीमारियां फैल चुकी हैं, लेकिन इससे नगर काउंसिल ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले नगर काउंसिल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट...
शिविर में 25 के करीब लोग अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से 12 के करीब मरीजों को डायरिया था। पहले सामने आए मरीजों की हालत अब बेहतर है। नए मरीजों को जरूरी दवाओं व कॉलोनी में ओआरएस के पैकेट बांटे गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पौमी चतरथ, एसएमओ, ढकोली कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर
कोट्स..
पानी की सप्लाई बंद करवा दी है। लगातार टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। अब मरीजों की गिनती कम हो गई है। जल्द ही समस्या पर काबू पा लिया जाएगा।
-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें