फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शानदार भविष्य के लिए बनाएं ऊर्जा संरक्षित इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब देश के शानदार भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण करने वाली इमारतों की जरूरत है। यहीं वजह है कि पंजाब सरकार की ईकाई पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) ने डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन हाउसिंग डेवलपमेंट पंजाब और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के सहयोग से पुडा भवन में गमाडा ऑफिस में ‘एनर्जी एफिश्येंसी इन बिल्डिंग्स’ पर नॉलेज शेयरिंग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में पाॅलिसी मेकर्स, उद्योग विशेषज्ञ, टाउन प्लानर्स, आर्किटेक्ट ने सस्टेनेबल बिल्डिंग प्रेक्टिस और नई ऊर्जा दक्षता रणनीतियों पर गहनता से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

इस सत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए पेडा को प्रदर्शित किया गया। इस सत्र की शुरुआत में पेडा के प्रतिनिधियों की ओर से शहरी नियोजन में ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यातिथि पुडा के चीफ इंजीनियर अनुज सहगल ने अपने संबोधन में एनर्जी एफिशिएंसी डिजाइन और टेक्नोलाॅजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुये अपने लक्ष्य प्राप्ति और ऊर्जा लागत को कम करने के लिए सार्थक बताया।
इस टेक्निकल सेशन के दौरान अन्य वक्ताओं में अपनी अपनी प्रेजेंटेशन दीए जिसमें पेडा के प्रोजेक्ट इंजीनियर मनी खन्ना ने एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड ईसीबीसी जबकि डी2ओ से अनुज गुप्ता ने बिल्डिंग्स में ऊर्जा दक्षता के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की। एक अन्य ऐनर्जी एक्सपर्ट विशाल कुमार ने ईसीबीसी कंपलाऐंस और इसकी एप्लीकेशन से आए प्रतिनिधियों से अवगत करवाया। पेडा के पूर्व संयुक्त निदेशक बलकार सिंह ने नेट जीरो बिल्डिंग्स कॉन्सेप्ट्स और इसकी अपार संभावनाओं के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधियों की संबंधित विषयों की शंकाओं को दूर किया गया। एक क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें