फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करोड़ों खर्च कर एयरपोर्ट रोड पीआर-7 बनाई<bha>;</bha> छाया रहता है अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें नहीं जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पीआर-7 पर करोड़ों रुपये खर्च करके 200 फीट चाैड़ी सड़क बनाई गई है। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी इस रोड पर पूरी लाइटें न जलने के कारण रात को घुप अंधेरा छाया रहता है। जबकि दिल्ली-अंबाला, जीरकपुर और पटियाला की ओर से मोहाली की ओर आने वाला पूरा ट्रैफिक इसी रोड से गुजरता है। ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से करोड़ों की लागत से स्ट्रीट लाइटें तो लगवा दी गई हैं। लेकिन इन लाइटों के रखरखाव पर अब गमाडा जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहा है। यहीं वजह है कि एयरपोर्ट रोड पर जगह-जगह अंधेरा पसरा रहता है और ऐसे में जहां वाहन चालकों को इस रोड से आवाजाही में परेशानी होती है, वहीं हादसे होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर छत लाइट पाॅइंट से लेकर आइशर तक कुल 446 लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इनमें से 72 लाइटें ठप पड़ी हुई हैं। जबकि इनमें से अकेले छत लाइट पाॅइंट से एयरपोर्ट चौक तक 244 लाइटों में से 17 लाइटें बंद हैं। साथ ही एयरपोर्ट चौक से लेकर आइशर तक 202 लाइटों में से 58 लाइटें खराब पड़ी हैं। सेक्टर-82 में रेलवे ब्रिज तक कोई भी लाइट रात को नहीं जलती है और यहां पर अंधेरा रहता है।

इस एयरपोर्ट रोड को जिला मोहाली की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, क्योंकि खरड़ से लेकर मोहाली मुख्य शहर और एरोसिटी के बीच से होकर यह जीरकपुर-अंबाला हाईवे तक जाती है। इसके साथ ही आगे पंचकूला-कालका हाईवे से भी जोड़ी जानी है। इसी रोड से रोजाना करीब पांच लाख वाहन आवाजाही करते हैं। यह ट्रैफिक पंजाब, हरियाणा, जम्मू के अलावा कई अन्य क्षेत्रों से पहुंचता है, इसलिए लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े यह पीआर-7 रोड बनाई गई है। गमाडा की ओर से इस रोड का निर्माण किया गया था तो इसके बाद रोड के सेंटर और दोनों तरफ जगह के अनुसार करोड़ों रुपये की स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई थीं। अब इनके रखरखाव पर ध्यान न देने की वजह से ये स्ट्रीट लाइट्स रात को नहीं जलती हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर एरोसिटी के निवासियों के अलावा सेक्टर-82 के रहने वाले अरुणेश ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सड़क पर घूमने वाले संरक्षित पशु दिखाई नहीं देते हैं। कई बार धुंध और कोहरे में भी वाहन चालकों के साथ हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

कोट्स
एयरपोर्ट रोड पीआर-7 पर छत लाइट पाॅइंट से लेकर आइशर तक जहां-जहां भी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। वहां माैके पर कर्मचारियों को भेजकर चेक करवाने के बाद स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही ठीक करवा देंगे।-बलजिदंर सिंह, डीई, इलेक्ट्रिकल विंग, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें