फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ममेरी बहन को भगा ले गया भाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक लड़की को उसकी बुआ के लड़के द्वारा भगाने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान शिवम वासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह 23 जून को रोज की तरह पत्नी के साथ सुबह सात बजे काम पर चला गया था। जब वह दोपहर तीन बजे घर पर खाना खाने के लिए आए तो उसकी लड़की (16 साल) घर पर नहीं थी। इस बारे जब पिता ने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि वह तो बहुत समय से घर वापस नहीं आई। इसकी उसके पिता ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि उनकी लड़की को रिश्तेदारी में भांजा लगता शिवम बहला फुसलाकर साथ भगाकर ले गया है। वहीं पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें